ads banner

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक | एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, शरांश इन हिन्दी

Mr Dhananjay
0
In This Post you'll learn about:- Latest NCERT Solutions For Class 6 Science Chapter 2 Components of Food Question Answer Notes in Hindi | कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर नोट्स पीडीएफ | कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक | एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, शरांस इन हिन्दी | Class 6 science chapter 2 pdf | Class 6 science chapter 2 notes | Science Class 6 Chapter 2 Question answer | Class 6 science chapter 2 worksheet | Class 6 Science Chapter 2 question answer PDF | Class 6 Science Chapter 2 Hindi Medium Book PDF | Class 6 science chapter 2 hindi question answer | Class 6 science chapter 2 hindi solutions | Class 6 Science Chapter 2 Hindi Medium Notes | Class 6 science chapter 2 Components of Food Notes in Hindi |

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक | एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, शरांश इन हिन्दी


Table of Contents (toc)



कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक |



भोजन क्या है ? भोजन किसे कहते हैं ?


ऐसा कोई भी पदार्थ जो शर्करा (कार्बोहाइड्रेट), वसा, जल तथा प्रोटीन से बना हो और जीव जगत द्वारा ग्रहण किया जा सके उसे भोजन कहते हैं।

भोजन क्यों आवश्यक होता है ?


सभी सजीव अर्थात पेड़ पौधे तथा जानवर को भोजन की आवश्यकता होती है बिना भोजन के कोई भी सजीव नहीं रह सकता है सभी सजीवों को जीवित रहने तथा कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है इस ऊर्जा को वह भोजन से प्राप्त करते हैं ऊर्जा के अलावे भी कई अन्य पदार्थ हमें देता है जो हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाता है, तथा हमारे शरीर को विकसित होने में सहायक होता है।

भोजन के कौन-कौन से घटक होते हैं? या भोजन के घटक क्या है ?


भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को भोजन के घटक कहते हैं विभिन्न खाद्य पदार्थों में विभिन्न तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं भोजन के घटक मुख्यतः पांच प्रकार के होते हैं ये है कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा खनिज । इनके अतिरिक्त हमारे भोजन में रूक्षांश तथा जल भी शामिल है जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

पोषक तत्व क्या है।


वैसे तत्व जो पोषण देते हैं पोषक तत्व कहलाते हैं।
अथवा
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषण तत्व कहते हैं। इन खाद्य पदार्थों में कई अलग-अलग पोषक तत्व विद्यमान रहते हैं इन पोषक तत्वों को मुख्य रूप से छः समूह में विभक्त किया गया है। 

  • कार्बोहाइड्रेट 
  • प्रोटीन 
  • वसा 
  • खनिज लवण 
  • विटामिन 
  • जल

कार्बोहाइड्रेट किस रूप पाया जाता है ?


  • भोजन में कार्बोहाइड्रेट मोनोसैचेराइड्स डिसैचेराइड्स पॉलिसैचेराइड्स तथा पॉलिसैचेराइड्स के रूप में पाया जाता है। 
  • मोनोसैचेराइड शर्करा का सरलतम रूप है, जो हमारे द्वारा ग्रहण किए गए भोजन में ग्लूकोज फ्रक्टोस ग्लेक्टोज के रूप में उपस्थित रहता है। डिसैचेराइड्स, सुक्रोज, माल्टोज लैक्टोज तथा तथा पॉलिसैचेराइड्स स्टार्च डेक्सट्रिन तथा सैलूलोज के रूप में उपस्थित रहता है।
  • कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को ऊर्जा में प्रदान करता है यह मुख्य रूप से चावल आलू फल तथा कांड वाले भोज्य पदार्थों में पाया जाता है।

प्रोटीन क्या है हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है ?


  • हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता मांसपेशियों के निर्माण तथा निष्क्रिय कोशिकाओं व ऊतकों के पुनर्निर्माण के लिए होती है।
  • प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए भी होता है।
  • मुख्य रूप से प्रोटीन मांस मछली अंडे दूध एवं दूध से बने पदार्थ में पाया जाता है।
  • हमारे शरीर को प्रोटीन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होती है।
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूट्रिशन के मुताबिक जहां एक वयस्क पुरुष को प्रतिदिन 50 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है वही एक महिला को 46 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है एक गर्भवती महिला और स्तनपान कर रही महिला को प्रोटीन इनटेक ज्यादा होनी चाहिए उन्हें प्रतिदिन 72 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
  • राष्ट्रीय पोषण संस्थान के अनुसार सामान्य रूप से भारतीय लोगों को प्रति किलो वजन के हिसाब से एक ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए, इसे ऐसे समझे कि अगर किसी पुरुष का वजन 60 kg है तो उसे 1 दिन में 60 ग्राम प्रोटीन या अगर किसी महिला का वजन 45 kg है तो उसे 1 दिन में 45 ग्राम प्रोटीन की सेवन करना चाहिए।

नवजात शिशु और बच्चों के लिए प्रोटीन की कितनी मात्रा आवश्यक होती है ?

आई तालिका से समझते हैं कि बच्चों को एक दिन में प्रोटीन की कितनी मात्रा की आवश्यकता होती है:

जीरो से 6 महीने - 6.26 gm
6 से 12 महीने -  14.20 gm
1 से 3 साल -     16.70 gm
4 से 6 साल -     20.10 gm
7 से 9 साल -     29.50 gm

किशोर (पुरूष) अवस्था में

10 से 12 साल- 39.90 gm
13 से 15 साल- 54.30 gm
16 से 18 साल- 61.50 gm
18 से अधिक- 60 g

किशोर (महिला) अवस्था में

10 से 12 साल- 40.40 gm
13 से 15 साल- 51.30 gm
16 से 18 साल- 55.50 gm
18 से अधिक- 55 gm

प्रोटीन के क्या-क्या स्रोत होते हैं ?


पादप से: चना मटर राजमा मूंग सोयाबीन 
जंतु से: अंडा मछली दूध पनीर आदि।

वसा हमारे शरीर को क्या प्रदान करता है यह किस रूप में होता है यह किस विटामिन में घुलनशील होता है ?


यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है तथा आवश्यक विटामिन ए डी आई और के, के वास में घुलनशील होने के कारण शरीर को इन विटामिनों की आपूर्ति करता है वसा में प्राप्त वसीय अम्ल ऊतकों को स्वस्थ रखते हैं कागज पर तेल का ढाबा खाद्य पदार्थों में वसा की उपस्थिति दर्शाता है।

खनीज और खनीज लवण के श्रोत क्या है ?


खनिज: हमारे शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण की आवश्यकता है।

खनिज लवण के स्रोत: आयोडीन अदरक केकड़ा
फास्फोरस के स्रोत: दूध केला गेहूं
आयरन के स्रोत: पलक सेव यकृत
कैल्शियम के स्रोत: दूध अंडा आदि 

ये खनिज ऐसे अकार्बनिक पदार्थ है जो अस्थियों दांतों रक्त हार्मोन आदि के निर्माण के लिए आवश्यक है यह ऐसे सुरक्षात्मक भोज्य पदार्थ है, जो शरीर को विभिन्न रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है हमारे शरीर में विभिन्न खनिज लवणों की आवश्यकता होती है इनमें से प्रमुख खनिज लवण कैल्शियम एवं आयरन है।

 विटामिन के प्रकार विटामिन: 


मुख्य रूप से 13 प्रकार के होते हैं इन्हें दो भागों में बांटा गया है विटामिन का एक भाग वास में घुलनशील और दूसरा भाग पानी में घुलनशील होता है।



विटामिन के प्रकार और उससे होने वाले रोग का चार्ट Vitamins Deficiency and Symptoms Chart :-



कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक | एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, शरांश इन हिन्दी


रुक्षांश :-
हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है। आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं।

रुक्षांश के मुख्य स्रोत :- साबुत खाद्यान्न , दाल , आलू , ताज़े फल और सब्जियां है।

रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है। जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने में हमारे शरीर की सहायता करता है। यह कुछ अपशिष्ट- पदार्थों , जैसे कि मूत्र तथा पसीने को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

आहार:- सामान्यतः पूरे दिन में जो कुछ भी हम खाते हैं , उसे आहार कहते हैं।

संतुलित आहार:- हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता है। 
  • दालें , मूँगफली , सोयाबीन , अंकुरित बीज ( मूँग व चना )
  • केला , पालक , सत्तू , गुड़, फल व सब्जियाँ आदि ।


कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक अध्याय शरांश | Class 6th Science Chapter 2 : भोजन के घटक प्रश्न उत्तर और शारांश हिंदी में |


  • प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है।
  • विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है।
  • विटामिन हमारी आँख, अस्थियों, दाँत और मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं।
  • वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है।
  • प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है।
  • वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है।
  • फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है। 
  • संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है। ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है।
  • विटामिनों के एक समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है।
  • वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है।
  • कच्ची सामग्रियों में हमारे शरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते हैं। इन घटकों को हम पोषक कहते हैं। हमारे भोजन में मुख्य पोषक - कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण हैं।
  • हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं।
  • यदि खाद्य पदार्थ की प्रोटीन टेस्ट के दौरान खाद्य पदार्थ में बैगनी रंग का होना प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता है।
  • वसा एवं कार्बोहायड्रेट युक्त भोजन को ऊर्जा देने वाला भोजन भी कहते हैं।
  • प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है। प्रोटीनयुक्त भोजन को प्रायः 'शरीर वर्धक भोजन' कहते हैं ।
  • विटामिन कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें अलग- अलग नामों से जाना जाता है। इनमें से कुछ को विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K के नाम से जाना जाता है। हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।
  • विटामिन A हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है।
  • विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
  • विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
  • हमारे शरीर को खनिज लवणों की आवश्यकता अल्प मात्रा में होती है। शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण आवश्यक हैं।
  • अधिकांश खाद्य पदार्थों में एक से अधिक पोषक होते हैं।
  • चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा दूसरे पोषकों से अधिक होती है। इस आधर पर हम यह कह सकते हैं कि चावल कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन है।
  • पोषकों के अलावा हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है।
  • आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं। हमारे खाने में रुक्षांश की पूर्ति मुख्यतः पादप उत्पादों से होती है।
  • रुक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियाँ हैं।
  • रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते हैं, फिर भी यह हमारे भोजन का आवश्यक अवयव है और इसका आयतन बढ़ा देते हैं। रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है
  • जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने में हमारे शरीर की सहायता करता है। यह कुछ अपशिष्ट-पदार्थों, जैसे कि मूत्र तथा पसीने को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।


एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 2 भोजन के घटक प्रश्न और उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन, शरांश इन हिन्दी |



प्रश्न उत्तर 1:- हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्त्वों के नाम लिखिए।

उत्तर: हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व निम्नलिखित हैं :
  • कार्बोहाइड्रेट 
  • वसा 
  • विटामिन 
  • प्रोटीन
  • खनिज इत्यादि

प्रश्न उत्तर 2:- निम्नलिखित के नाम लिखिए:

(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।

उत्तर: (क) कार्बोहाइड्रेट और वसा
(ख) प्रोटीन
(ग) विटामिन 8
(घ) कैल्शियम


प्रश्न उत्तर 3:- दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध्‌ होते हैं।

(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन

उत्तर: (क) वसा - घी और दूध
(ख) मंड - चावल और आलू
(ग) आहारी रेशे - सब्जी और फल
(घ) प्रोटीन - पनीर और राजमा


प्रश्न उत्तर 4:- इनमें सही कथन को ( ✓ ) अंकित कीजिए:

(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। ( × )

(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है। ( ✓ )

(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ( ✓ )

(घ) शरीर को सभी पोषक तत्त्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्यप्ति है। ( × )


प्रश्न उत्तर 5:- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:


1. ___रिकेट___विटामिन 0 के अभाव से होता है।

2. ____विटामिन B_____ की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।

3. विटामिन 0 के अभाव से___स्कर्वी___ नामक रोग होता है।

4. हमारे भोजन में____विटामिन A___के' अभाव से रतौंधी होती है।



कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के अतिरिक्त या एक्स्ट्रा प्रश्न उत्तर हिंदी में | Class 6 Science Chapter 2 Extra Questions and Answers in Hindi |



प्रश्न 1: पोषक तत्व क्‍या है ?

उत्तर : वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है।

प्रश्न 2: पोषक तत्व किसे कहते है ?

उत्तर : प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है।

प्रश्न 3: विटामिन का कार्य लिखो ?

उत्तर : विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है।

प्रश्न : प्रोटीन का कार्य क्या है ?

उत्तर : प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है।

प्रश्न 5: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर : वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है।

प्रश्न 6: प्रोटीन के पांच स्रोतों के नाम लिखो।

उत्तर : दाल, दूध, अंडा, मछली, और सोयाबीन आदि प्रमुख स्रोत है।

प्रश्न 7: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर : विटामिन दो प्रकार के होते है।
  • जल में घुलनशील - विटामिन B, विटामिन C और विटामिन D आदि।
  • बसा में घुलनशील - विटामिन A, E, और K आदि।

प्रश्न 8: रुक्षांश किसे कहते है ?

उत्तर : फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |

प्रश्न 9: भोजन का कार्य क्‍या है ?

उत्तर : भोजन हमें पोषक तत्व देते है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है, इससे हमारे शरीर की वृद्धि होती है और ये हमें विभिन्न रोगों से बचाते है।

प्रश्न 10: हमें संतुलित आहार की आवश्यकता क्‍यों होती है ?

उत्तर : संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है। ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है।

प्रश्न 11: तुम अपने भोजन में उपस्थित मांड (स्टार्च) की जाँच कैसे करोगे ?

उत्तर : हम भोजन के कुछ नमूना या कच्ची सामग्री लेते है। इसमे 2 से 3 बूंदें आयोडीन विलयन की डालते है। यदि इसका रंग काला-नीला हो जाता है तो यह दर्शाता है की इसमे मांड (स्टार्च) उपस्थित है।

प्रश्न 12: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर : विटामिन निम्न प्रकार के होते है।
  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D 
  5. विटामिन E
  6. विटामिन K

प्रश्न 13: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?

उत्तर : एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है।

प्रश्न 14: कौन सि विटामिन हमारे शरीर में सूर्य के प्रकाश में बनता है?

उत्तर : विटामिन D 

प्रश्न 15: रुक्षांश या रेशेदार भोजन क्या होता है ?

उत्तर : रुक्षांश एक भोज्य रेशा है जो हमारे शरीर में मुख्यतः पादप उत्पादों से प्राप्त होता है।

प्रश्न 16: रुक्षांश के मुख्य पांच स्रोतों के नाम लिखिए।

उत्तर : सभी अनाज, दाल, आलू, ताजा फल और सब्जियाँ रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं।

प्रश्न 17: हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के क्या फायदे हैं ?

उत्तर : हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के निम्नलिखित फायदे हैं:-

(।) यह हमारे भोजन का आवश्यक घटक है।
(॥) यह हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा दिलाता है।
(॥) यह कब्ज हटाने में मदद करता है।

प्रश्न 18: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्‍यों होती है ?

उत्तर : हमारे शरीर को जल की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि 
  • जल भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में हमारे शरीर की मदद करता है।
  • यह हमारे शरीर से दूषित पदार्थ जैसे - पेशाब और पसीना को बाहर निकालने में मदद करता है।

प्रश्न 19: संतुलित आहार किसे कहते है ?

उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है।

प्रश्न 20: अभाव जनित रोग किसे कहते है ?

उत्तर : वे रोग जो लम्बे समय से पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है अभाव जनित रोग कहलाते हैं। जैसे - स्कार्वी, बेरीबेरी, मैरास्मस और रतौंधी आदि।

प्रश्न 22: हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यतः किस रूप में पाया जाता है ?

उत्तर : स्टार्च तथा सुगर के रूप में

प्रश्न 22: दो पोषक तत्वों के नाम बताइए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते है ?

उत्तर : वसा और कार्बोहाइड्रेट्स

प्रश्न 23: बसा या कार्बोहाइड्रेट्स में से कौन सा पोषक तत्व हमें अधिक ऊर्जा देता है ?

उत्तर : वसा

प्रश्न 24: किस पोषक तत्व से भरपूर भोजन को शरीर निर्माण वाला भोजन कहा जाता है ?

उत्तर : प्रोटीन युक्त भोजन को

प्रश्न 25: कौन-सा विटामिन भोजन पकाते समय आसानी से नष्ट हो जाता है ?

उत्तर : विटामिन D

प्रश्न 26: मोटापा क्‍या है ?

उत्तर : वसा से भरपूर भोजन चर्बी से थुल-थुले शारीरिक स्थिति का कारण होता है इस स्थिति को मोटापा कहते है।




In This Post you'll learn about :- Class 6 Science Chapter 2 Components of Food Question Answer in Hindi | कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर | Class 6th Science Chapter 2 - भोजन के घटक | एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्रश्न उत्तर नोट्स, पीडीएफ, एक्स्ट्रा क्वेश्चन आंसर, शार्ंस इन हिन्दी |



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!